देवरिया : वन दरोगा पर लगे आरोपों की जांच के लिए डीएफओ ने नामित किया अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : वन दरोगा पर लगे आरोपों की जांच के लिए डीएफओ ने नामित किया अधिकारी


देवरिया, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की सलेमपुर रेंज में तैनात वन दरोगा शैलेंद्र कुमार के खिलाफ मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी (डीएफओ) कसराला राजू ने एसडीओ को जांच अधिकारी नामित किया है।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने मंगलवार को बताया कि सलेमपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने व्हाट्सएप के माध्यम से वन दरोगा शैलेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में वन दरोगा पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई, आरा मशीनों (सॉ मिल) से कथित अवैध लेनदेन तथा काश्तकारों और ठेकेदारों से धन वसूली समेत कई आरोप लगाए गए हैं।

डीएफओ ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीओ देवरिया आलोक कुमार को नामित कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद अधिकारी अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आरोपों की स्थिति स्पष्ट होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775054 Articles

Share this story