देवरिया : 43 मुकदमों से जुड़ी 378 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : 43 मुकदमों से जुड़ी 378 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण


देवरिया : 43 मुकदमों से जुड़ी 378 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण


देवरिया, 27 नवंबर (हि.स.)। मदनपुर पुलिस ने माल निस्तारण अभियान के तहत न्यायालय के आदेश पर 43 मुकदमों से संबंधित कुल 378 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया। इसमें वर्ष 2021, 2022 और 2024 के आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित मामलों में बरामद देशी और कच्ची शराब शामिल थी।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने शनिवार काे बताया कि थाना मदनपुर पुलिस ने न्यायालय सिविल जज (सीडी)/एफटीसी-I/एसीजेएम देवरिया के आदेश के अनुपालन में शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।

विनष्टीकरण की कार्रवाई थाना मदनपुर पर पुलिस टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई।

उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और माल निस्तारण अभियान के तहत इस तरह की कार्रवाई लगातार की जा रही है।इस दौरान थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद, उपनिरीक्षक अवधेश राम, हेड कांस्टेबल अमित राय मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784572 Articles

Share this story