देवरिया : स्कूल में आकाशीय बिजली गिरी, चपेट में आने से कक्षा सात का छात्र झुलसा

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : स्कूल में आकाशीय बिजली गिरी, चपेट में आने से कक्षा सात का छात्र झुलसा


देवरिया, 14 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एकौना थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी शिवम साहनी (12) पुत्र स्व. अनिरुद्ध नारायणपुर जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार को विद्यालय परिसर में स्थित हैंडपंप के पास आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों और आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में छात्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद छात्र के परिजन चिंतित हैं। चिकित्सकों के अनुसार छात्र का उपचार किया जा रहा है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story