देवरिया:  पोखरा में डूबने से बालक गम्भीर , रेफर

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया:  पोखरा में डूबने से बालक गम्भीर , रेफर


देवरिया, 18 अप्रैल (हि.स.)। भाटपार रानी क्षेत्र में पोखरे में नहाने के दौरान एक बालक डूब गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

जानकारी के अनुसार, टीकमपार निवासी जितेंद्र प्रसाद का पुत्र सत्यम (10) अपने साथियों के साथ पोखरे में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद बच्चों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने सत्यम की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डाॅ . एच के मिश्र ने बताया कि बालक काे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story