पोखरे में डूबने से बालक की हालत नाजुक , दो बच्चों ने बचाई जान

WhatsApp Channel Join Now
पोखरे में डूबने से बालक की हालत नाजुक , दो बच्चों ने बचाई जान


देवरिया, 18 अप्रैल (हि.स.)। भाटपार रानी क्षेत्र के रानी पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को समय रहते बचा लिया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, टीकमपार निवासी जितेंद्र प्रसाद का पुत्र सत्यम (10) अपने साथियों अंकित (9) और आदिव्य (10) के साथ पोखरे में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। वहीं उसके साथ मौजूद अंकित (9) और आदिव्य (10) काे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मेडिकल कॉलेज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story