किशोरी के कथित अपहरण में दाे लाेगाें पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
किशोरी के कथित अपहरण में दाे लाेगाें पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस


देवरिया, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो नामजद आरोपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर में कहा कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बीती 19 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे घर से लापता हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में कुछ लाेगाें से पता चला है कि उनकी बेटी काे गांव के ही शाहिद पठान और सुहेल पठान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

पीड़ित महिला ने कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को तहरीर दी और आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपिताें के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया ।

थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story