पोखरे में डूबे व्यक्ति का शव दूसरे दिन मिला

WhatsApp Channel Join Now
पोखरे में डूबे व्यक्ति का शव दूसरे दिन मिला


देवरिया, 15 जुलाई (हि.स.) । देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र में महेन स्थित पोखरे में स्नान के दौरान डूबे एक व्यक्ति का शव बुधवार को बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि फफईपुर गांव निवासी राजेश सिंह (45) का शव बुधवार सुबह महेन स्थित पोखरे से बरामद किया गया। वह मंगलवार दोपहर मंदिर में दर्शन के बाद स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन मंगलवार शाम तक उनका पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह फिर से चलाए गए खोज अभियान के दौरान पोखरे से उनका शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story