बैतालपुर स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
देवरिया, 14 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरारी गांव के एक युवक का शव रविवार की रात को बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास मिला है। घटना की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान बेटे के रुप में की।
जीआरपी के मुताबिक बरारी गांव निवासी गोविंद यादव (29) के परिवार से पता चला है कि वह गोवा में रहकर एक पानी के जहाज पर काम करता था। शुक्रवार को वह घर आने के लिए ट्रेन में बैठा था। रविवार की रात उसका शव रेलवे स्टेशन के पास मिला है। एक तरफ जहां परिवार के लोग बेटे के घर वापसी पर खुशी का जता रहे थे तो वहीं पोस्टमार्टम में सोमवार को बेटे की लाश को देखकर उनकी चीखें निकल गई। उनके बेटे की मौत किस वजह से हुई है इस बात का पता लगाने के लिए परिवार ने जीआरपी और स्थानीय पुलिस से मदद की मांगी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

