देवरिया में भाजपा नेताओं—कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में भाजपा नेताओं—कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात


देवरिया, 27 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने 27 सितंबर को सुबह 11 बजे देशवासियों से ‘मन की बात’ के माध्यम से संवाद किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के सामान्य नागरिकों की उपलब्धियों, नवाचारों और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों को सामने लाने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story