भाजपा सोशल मीडिया विभाग देवरिया की जिला एवं विधानसभा इकाइयों का गठन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा सोशल मीडिया विभाग देवरिया की जिला एवं विधानसभा इकाइयों का गठन


देवरिया, 07 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सोशल मीडिया विभाग जनपद देवरिया को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला इकाई एवं जनपद की सातों विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

सोशल मीडिया जिला संयोजक सत्यम त्रिपाठी ‘शुभम’ की ओर से जारी सूची का अनुमोदन भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने किया है। उन्होंने कहा कि नवगठित टीम में जिला स्तर पर दो जिला सहसंयोजक एवं छह सदस्यों तथा विधानसभा स्तर पर संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला इकाई, जिला सहसंयोजक सत्यम शाही, धर्मेंद्र कुशवाहा तथा जिला कार्यसमिति सदस्य पवन मणि, शैलेश शर्मा, शिवम शुक्ला, कर्मवीर सिंह,विशाल मद्देशिया, कंचन पाण्डेय को बनाया गया हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा रुद्रपुर आकाश गुप्ता संयोजक व निखिल मौर्य सहसंयोजक, देवरिया सदर आदित्य पाण्डेय संयोजक व आयुष कुशवाहा सहसंयोजक, पथरदेवा अमित गुप्ता संयोजक व मनदीप तिवारी सहसंयोजक, रामपुर कारखाना राकेश मिश्रा संयोजक व अंकित सिंह सहसंयोजक, भाटपार रानी विपुल पाण्डेय संयोजक व रंजीत मौर्य सहसंयोजक, सलेमपुर अमित यादव संयोजक व बृजेश वर्मा सहसंयोजक, बरहज विजय विश्वकर्मा संयोजक व विजय गुप्ता सहसंयोजक बनाएं गये हैं।

नवगठित टीम से अपेक्षा की गई है कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही पार्टी के विचारों एवं उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773946 Articles

Share this story