देवरिया : कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन


देवरिया : कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन


देवरिया, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले में मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनपद देवरिया में बुधवार काे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आराधना पांडे के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर जुटीं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित सांसद को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आराधना पांडे ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व से मामले में स्पष्ट रुख अपनाने और संबंधित सांसद के विरुद्ध उचित संगठनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य रितु शाही, जिला उपाध्यक्ष बबिता चौहान, रंजना देवी,माया विश्वकर्मा, प्रियंका वर्मा, अनामिका सिंह,सोभा सिंह सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760701 Articles

Share this story