देवरिया : अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की सफलता को भाजपा ने बनाई रणनीति

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की सफलता को भाजपा ने बनाई रणनीति


देवरिया : अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की सफलता को भाजपा ने बनाई रणनीति


देवरिया, 29 अक्टूबर (हि.स.)। आगामी ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय औरा-चौरी में योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की। इसमें जिला प्रभारी देवेंद्र यादव, जिला प्रवासी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही तथा देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

जिला प्रभारी देवेंद्र यादव और जय प्रकाश शाही ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने भी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

मुख्य अतिथि जय प्रकाश शाही ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची की सटीकता और संवैधानिक प्रक्रियाओं के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में देशभर में पदयात्राएं, संवाद कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों तक अभियान का संदेश पहुंचाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प लिया।

इस दौरान कृष्णनाथ राय, अजय कुमार दूबे, जितेंद्र सिंह, अशोक पांडेय, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, नागेशपति त्रिपाठी, अजीत सिंह, डॉ. विनय राव, माया विश्वकर्मा, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, नीरज शाही, मार्कण्डेय गिरी, प्रभाकर तिवारी, राहुल कुमार, सरिता पासवान, विनोद कुमार, सिद्धिविनायक गोंड, दीपक जायसवाल, सत्यप्रकाश पांडेय, उमापति सिंह, दिवाकर चंद यादव और शुभम मणि त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769065 Articles

Share this story