देवरिया : पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन


देवरिया, 24 सितंबर (हि.स.) । यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक की मेन शाखा पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। शाम करीब 5:30 बजे आयोजित प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और पीएलआई से जुड़े मुद्दों समेत अन्य मांगों पर सरकार की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

बैंक कर्मियों ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें दोबारा रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। धरने में यूआरबीईयू के जिला मंत्री रवींद्र प्रसाद समेत सुजीत कुमार चतुर्वेदी, कुलदीप शाह, शिवानंद त्रिपाठी, गिरिजेश श्रीवास्तव, त्र्यम्बिकेश पांडेय, साहिल, धनंजय सिंह, मत्येंद्र यादव, सौराम दास, अरुण सिंह, रत्नाकर मणि, मनोज तिवारी, प्रवीण शुक्ला, दीपलता, अर्पिता और अर्चना समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story