देवरिया : ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अयान और आदर्श ने जीता स्वर्ण, यूपी टीम में हुआ चयन

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अयान और आदर्श ने जीता स्वर्ण, यूपी टीम में हुआ चयन


देवरिया, 08 अक्टूबर (हि.स.)। गोरखपुर में आयोजित 70वीं विद्यालयी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देवरिया के अयान बिन लियाकत और आदर्श मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। देवरिया लौटने पर गुरुवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

खुखुंदू स्थित यूपी पब्लिक स्कूल के कक्षा सात के छात्र अयान बिन लियाकत ने प्रतियोगिता में लगातार मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में उन्होंने केवीएस आगरा के खिलाड़ी को 16-1 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अयान के प्रदर्शन की प्रतियोगिता के दौरान सराहना हुई।

स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही अयान का चयन उत्तर प्रदेश की टीम के लिए हुआ है। अब वह नागालैंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story