हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक, बताये खानपान के तरीके

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के सदर विकास खंड के ग्राम सिगही में आरोग्य भारती के तत्वावधान में हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को गर्मी के दौरान सावधानी बरतने और स्वास्थ्य सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि हीट स्ट्रोक जानलेवा हो सकता है, इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि घर से बाहर निकलते समय पूरे कपड़े पहनें, सिर को तौलिया या टोपी से ढकें और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें।

लोगों को ककड़ी, खीरा, तरबूज, संतरा जैसे फलों के सेवन के साथ-साथ नींबू पानी, शिकंजी और जलजीरा पीने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि “बचाव ही इलाज है” और इन उपायों को अपनाकर हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य पंकज कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story