देवरिया : छठ घाटों पर रोशनी-बैरिकेडिंग और रैन बसेरों की व्यवस्था को मिली मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : छठ घाटों पर रोशनी-बैरिकेडिंग और रैन बसेरों की व्यवस्था को मिली मंजूरी


देवरिया : छठ घाटों पर रोशनी-बैरिकेडिंग और रैन बसेरों की व्यवस्था को मिली मंजूरी


देवरिया, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया नगर पालिका परिषद देवरिया की बोर्ड बैठक शनिवार को बापू भवन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में छठ पर्व की तैयारियों, ठंड से बचाव, सड़कों को गड्ढामुक्त कराने सहित नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े दस प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सदन ने बहुमत और सर्वसम्मति से प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की।

बैठक में छठ पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, टी-स्टाल और बैरिकेडिंग कराने तथा इस पर होने वाले खर्च को स्वीकृति दी गई। ठंड के मौसम को देखते हुए नगर क्षेत्र में अस्थायी रैन बसेरे स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। इसके साथ ही शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए होने वाले व्ययभार पर भी सहमति बनी।

बैठक में एमआरएफ सेंटर पर वाहनों की मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद और आपूर्ति, जलकल अनुभाग तथा प्रकाश अनुभाग की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। नगर पालिका की नवनिर्मित दुकानों की नीलामी के लिए प्रीमियम राशि निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया। बोर्ड लिपिक रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने सदन के सामने सभी एजेंडा बिंदुओं को क्रमवार पढ़कर सुनाया। इसके बाद सभासदों ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की और उन्हें मंजूरी प्रदान की।

बैठक में मनोज गोयल, धर्मेंद्र सिंह और गजेंद्र मणि सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सहायक अभियंता अनुग्रह नारायण सिंह, अवर अभियंता पूजा, कर अधीक्षक बृजेश वर्मा, विनय कुमार सिंह, हिमांशु गुप्ता, राजस्व निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी सहित पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story