ट्रक चालक दुष्कर्म का आरोप, जीरो एफआईआर दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक चालक दुष्कर्म का आरोप, जीरो एफआईआर दर्ज


ट्रक चालक दुष्कर्म का आरोप, जीरो एफआईआर दर्ज


देवरिया, 20 सितंबर (हि.स.)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवती ने ट्रक चालक पर बहलाकर ट्रक में बैठाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रविवार की शाम जीरो एफआईआर दर्ज की। युवती के अनुसार घटना बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र की है। इसलिए पुलिस ने मामला संबंधित थाने को भेज दिया है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह घर से नाराज होकर बलरामपुर में सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने उसे बहलाकर अपने ट्रक में बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद चालक ने ट्रक खलासी को चलाने के लिए दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती के मुताबिक, रविवार सुबह ट्रक सलेमपुर पहुंचा। चालक ट्रक रोककर चाय पीने लगा। इसी दौरान मौका पाकर वह ट्रक से उतर गई और आसपास के लोगों से मदद मांगते हुए सलेमपुर कोतवाली पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने चालक सामून और खलासी वकील को ट्रक समेत हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, युवती ने घटना बलरामपुर की बताई है। क्षेत्राधिकार के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story