देवरिया :दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
देवरिया, 12 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रुद्रपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित रवि किशन (20) को मुखबिर की सूचना पर गोनाह सूरतपुरा मोड़ के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपित के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि, गिरफ्तार आरोपित रवि किशन (20) रुद्रपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ रुद्रपुर थाने में 11 सितंबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार, कांस्टेबल सुमित राजभर, कांस्टेबल पंकज कुमार चौहान और महिला कांस्टेबल रागिनी मौर्य शामिल रहीं।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

