महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देवरही मंदिर में 24 घंटे का रामायण पाठ शुरू

WhatsApp Channel Join Now
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देवरही मंदिर में 24 घंटे का रामायण पाठ शुरू


देवरिया, 26 अक्टूबर (हि.स.)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर स्थित देवरही मंदिर में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा जिला प्रशासन के निर्देशन में 24 घंटे के रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विनोद कुमार त्रिपाठी की कलाकार टीम द्वारा रामायण पाठ किया जा रहा है, जबकि सुनील कुमार मिश्रा की टीम की ओर से भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समुदाय से जुड़े लोगों को रामायण की पुस्तकें वितरित की गईं। इसका उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में निहित आदर्शों, जीवन मूल्यों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767272 Articles

Share this story