देवरिया में मरम्मत के समय हाईटेंशन लाइन में अचानक करंट आने से दो लाइनमैन झुलसे

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में मरम्मत के समय हाईटेंशन लाइन में अचानक करंट आने से दो लाइनमैन झुलसे


देवरिया में मरम्मत के समय हाईटेंशन लाइन में अचानक करंट आने से दो लाइनमैन झुलसे


देवरिया, 14 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित खुदिया गांव में मंगलवार काे ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो संविदा विद्युत कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान राजू कुशवाहा 25 वर्ष), निवासी फूलवरिया थाना सुरौली और गणेश (34 वर्ष) निवासी पुरैना शुक्ल थाना सलेमपुर के रूप में हुई है। दोनों संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं और मोहाव फीडर से जुड़े एक ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दाैरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो हाेने से दोनों कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजू कर्मचारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे का इलाज देवरिया में ही चल रहा है। इस घटना के बाद विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन को बंद किए बिना ही मरम्मत कार्य कराया जा रहा था, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। इस प्रकरण में एस डी ओ बरहज आलोक सिंह यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story