रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में हेल्थ एटीएम मशीन का प्रदर्शन, मात्र 15 मिनट में फुल बॉडी चेकअप की सुविधा
मुरादाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में चिकित्सा विभाग द्वारा अधिकारी विश्राम गृह निकट मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मुरादाबाद में हेल्थ एटीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मशीन के माध्यम से मात्र 15 मिनट में फुल बॉडी चेकअप किए जाने की सुविधा एवं इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।
हेल्थ एटीएम मशीन के प्रदर्शन के दौरान इसके उपयोग तथा स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की गई। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य जांच को सुगम बनाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) परितोष गौतम, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) प्रेमशंकर झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. राजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

