शहीद शिवानन्द चौरसिया के परिजनों को सम्मान व सहायता देने की मांग, सौंपा ज्ञापन
देवरिया, 29 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) देवरिया इकाई ने ग्राम सुरौली निवासी शिवानन्द चौरसिया के परिजनों को सम्मान एवं आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन में केंद्र और प्रदेश सरकार से शहीद के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम सुरौली निवासी शिवानन्द चौरसिया की हार्मूज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में मृत्यु हो गई थी। पार्टी का कहना है कि घटना के बाद अब तक न तो उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया है और न ही उनके परिजनों को उचित सम्मान एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

