जालियांवाला बाग बरसी पर चंबल के क्रांतिवीरों के स्मारक निर्माण की मांग

WhatsApp Channel Join Now
जालियांवाला बाग बरसी पर चंबल के क्रांतिवीरों के स्मारक निर्माण की मांग


इटावा, 13 अप्रैल(हि.स.)। जालियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर चंबल संग्रहालय पंचनद परिवार ने चंबल अंचल के क्रांतिवीरों की स्मृतियों को संरक्षित करने और उनके सम्मान में स्मारक निर्माण की मांग को लेकर इटावा स्थित कचहरी परिसर में साेमवार काे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

सभा के दौरान “क्रांति नायकों को न्याय दो”, “स्मृतियों को जीवंत करो” और “जीता चमार, मारून सिंह लोधी, जंगली-मंगली भंगी का स्मारक बनाओ” जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। शहीद वंशज देवेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट ने कहा कि इटावा से कई बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद क्षेत्र के क्रांतिवीरों के सम्मान की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ। चंबल परिवार प्रमुख डॉ. शाह आलम राणा ने सैफई स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण आर्यविज्ञान संस्थान का नाम क्रांतिकारी जंगली-मंगली भंगी के नाम पर रखने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Share this story