मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग


मीरजापुर, 15 मार्च (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर रविवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि कांशीराम को भारत रत्न सम्मान से विभूषित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कांशीराम का मानना था कि संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है। कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।

इस दौरान कांग्रेस सोशल मीडिया के अंकुर श्रीवास्तव आजाद, आदिवासी कांग्रेस नेता जय किशन जैकी सिंह कोल, जिला कांग्रेस सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पहाड़ी विजय दुबे, विजय कुमार टिंकू, फहरान अहमद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story