मुरादाबाद : जीत कुने-डो एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में संगठन के विस्तार पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : जीत कुने-डो एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में संगठन के विस्तार पर मंथन


मुरादाबाद, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश जीत कुने-डो मार्शल आर्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सोमवार को नया मुरादाबाद स्थित कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश में जीत कुने-डो मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने तथा आगामी खेल गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने युवाओं को आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट के प्रति जागरूक करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। सचिव अंकुर कौशिक ने आगामी गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि कोषाध्यक्ष लाली शर्मा ने वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सदस्य निखिलेश शर्मा, शशांक अरोड़ा, रितिका चंद्रवंशी, आर्यन शर्मा, अमन चंद्रवंशी, नीरज कुमार, मैनुल पूनिया मौजूद रहे।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story