सकोटी टांडा और रोहाना कलां में रुकेगी दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
सकोटी टांडा और रोहाना कलां में रुकेगी दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस


देहरादून-कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस को देवबंद में दिया जाएगा ठहराव

मुरादाबाद, 09 सितंबर (हि.स.)।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव दिया जाएगा। जिसमें दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (14303/14304) को सकोटी टांडा और रोहाना कलां में 11 सितंबर से ठहराव दिया जाएगा। इसके अलावा देहरादून-कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस (12402/12401) को 10 सितंबर से देवबंद में ठहराव दिया जाएगा।

ट्रेन संख्या 14303 दिल्ली जंक्शन हरिद्वार एक्सप्रेस दौराला से शाम 07:40 पर चलेगी जो 07:46 पर सकोटी टांडा पहुंचेगी और एक मिनट ठहराव के बाद 07:45 पर चल देगी। इसके बाद यह ट्रेन खतौली, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर में ठहराव लेते हुए रात्रि 08:30 पर रोहना कलां पहुंचेगी और एक मिनट ठहराव के बाद 08:24 पर रोहना कला से चलकर 08:34 पर देवबंद पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार दिल्ली जंक्शन देवबंद स्टेशन पर सुबह 11:26 पर पहुंचेगी और एक मिनट ठहराव के बाद 11:27 पर चल देगी। इसके बाद 11:34 पर यह ट्रेन रोहाना कलां पहुंचेगी और एक मिनट ठहराव के बाद 11:35 पर चल देगी, इसके बाद यह ट्रेन मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, खतौली होते हुए दोपहर 12:15 पर सकोटी टांडा पहुंचेगी और एक मिनट ठहराव के बाद 12:16 पर चल देगी दोपहर 12:18 पर यह ट्रेन दौराला पहुंचेगी और एक मिनट रुकने के बाद 12:19 पर चल देगी।

ट्रेन संख्या 12402 देहरादून कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस रात्रि 12:52 पर रुड़की पहुंचेगी और 02 मिनट ठहराव के बाद रुड़की से चलकर रात्रि 01:45 पर देवबंद पहुंचेगी और 02 मिनट ठहराव के बाद 01:45 पर देवबंद से चलकर 2:11 पर मुजफ्फरनगर पहुंचेगी और 02 मिनट ठहराव के बाद 02:13 पर मुजफ्फरनगर से चल देगी।

ट्रेन संख्या 12401 कोटा देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस रात्रि 01:44 पर मुजफ्फरनगर पहुंचेगी और 02 मिनट ठहराव के बाद 01:40 पर मुजफ्फरनगर से चलकर रात्रि 02:25 पर देवबंद पहुंचेगी और 02 मिनट ठहराव के बाद 02:27 पर देवबंद से चलकर सुबह 03:04 पर रुकी पहुंचेगी और 02 मिनट ठहराव के बाद 03:06 पर रुड़की स्टेशन से चल देगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story