डीएलएड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से

WhatsApp Channel Join Now
डीएलएड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से


--सवा दो लाख सीटों पर होना है प्रवेश, कक्षाएं 14 सितम्बर से होगी शुरू

प्रयागराज, 29 मई (हि.स)। डीएलएड 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से शुरू होने जा रहा है, जबकि 14 सितम्बर से कक्षाएं शुरू हो जाएगी। डीएलएड में कुल सवा दो लाख सीटें है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि डीएलएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से शुरू होने जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी और प्रवेश शुरू होगा। कक्षाएं 14 सितम्बर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी डायट में 10,600 सीटें हैं, जबकि शेष सीटें निजी क्षेत्र के डीएलएड कालेजों में है।

उल्लेखनीय है कि, दो दर्जन निजी क्षेत्र के डीएलएड कालेजों ने अपनी मान्यता वापस लें लिया है, जिससे निजी क्षेत्र के डीएलएड कालेजों में सीटों की संख्या कम हो गयी है।

--सम्बद्धता नहीं करा दिया डीएलएड, नौकरी फंसीआगरा का दयालबाग ड्रीम्ड विवि डीएलएड-2017 से संचालित कर रहा है। लेकिन उसकी सम्बद्धता सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज, प्रयागराज से नहीं है। इस दौरान डीएलएड करके नौकरी करने वाले दो दर्जन शिक्षक, शिक्षिकाएं सत्यापन के दौरान अब फंस गये हैं। इस मामले की जांच शासन स्तर पर शुरू हो गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story