सड़क पर उतरकर पुलिस लाेगाें काे दिलाए सुरक्षा का अहसास: लखनऊ पुलिस आयुक्त 

WhatsApp Channel Join Now
 सड़क पर उतरकर पुलिस लाेगाें काे दिलाए सुरक्षा का अहसास: लखनऊ पुलिस आयुक्त 


- त्याेहार पर शांति शाैहार्द बिगाड़ने वालाें पर की जाए कठाेर कार्रवाई

लखनऊ, 04 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने और आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को लखनऊ के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस गश्त, अपराध नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।

पुलिस आयुक्त ने बैठक में समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने जोन, सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन शाम के समय पर्याप्त पुलिस बल के साथ नियमित फुट मार्च एवं वाहन पेट्रोलिंग करेंगे। इस दाैरान व्यापारियों, दुकानदारों, बाजार प्रबंधन समितियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित करें तथा उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक करें। भीड़भाड़ वाले बाजारों, सर्राफा प्रतिष्ठानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करे। जरूरत पड़ने पर ड्रोन के माध्यम से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाए। सर्राफा बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनात करे। मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो की टीमें सक्रिय करे। जेब कतराें काे पकड़ने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस टीम काे लगाए।

पुलिस आयुक्त ने कहाकि आतिशबाजी की दुकानों एवं भंडारण स्थलों का संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निरीक्षण करे। निर्धारित सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरणों एवं सुरक्षा संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराए। नियमों का उल्लंघन करने वालाें पर नियमानुसार कार्रवाई करें।

बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें। अवैध पार्किंग, अनावश्यक वाहन खड़े होने एवं जाम की स्थिति को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था करें। जरूरत पर रुट डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था लागू करे। कॉलोनियों, आवासीय परिसरों, सुनसान मार्गों एवं बाहरी क्षेत्रों में नियमित वाहन पेट्रोलिंग करे। बंद मकानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए, जिससे चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम की जा सके।

आगे उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से ड्राइविंग एवं स्टंटबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाए। त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वालाें से पुलिस सख्ती से निपटे। सोशल मीडिया पर नजर रखे भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा कि फायर सर्विस, एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के साथ समन्वय बनाए रखे। बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों एवं एम्बुलेंस के आवागमन के लिए भी मार्ग बाधामुक्त रखे। त्योहार के दौरान ऑनलाइन खरीदारी, डिजिटल भुगतान एवं अन्य साइबर गतिविधियों के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति आमजन एवं व्यापारियों को जागरूक करे। साइबर अपराध संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे। रात्रि के समय प्रमुख मार्गों, बाजारों, आवासीय क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाए। आवश्यकतानुसार चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की जाए। समय समय पर समस्त राजपत्रित अधिकारी अपने-अपने जोन, सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे।

अंत में पुलिस आयुक्त ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। पटाखों का प्रयोग निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें। यातायात नियमों का पालन करें। त्योहार के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग एवं डिजिटल भुगतान करते समय विशेष सतर्कता बरतें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें,ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772079 Articles

Share this story