नाले में गिरे बालक का शव एसडीआरएफ ने खाेज निकाला

WhatsApp Channel Join Now
नाले में गिरे बालक का शव एसडीआरएफ ने खाेज निकाला


फर्रूखाबाद, 27 सितंबर (हि.स.)। मऊ दरबाजा थाना क्षेत्र में नाले में गिरे बालक के शव को एसडीआरएफ टीम ने रविवार को भारी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है।

उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम ग्राम दुंगइया निवासी रेवांश (04) शाैच के लिए घर से बाहर गया था। शौच करते समय पैर फिसलने के कारण वह नाले में गिर गया। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कराया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने रेवांश का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव काे पाेस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन पिता आकाश पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पुलिस से की। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव काे परिवार के सुपुर्द कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story