इविवि: वाद-विवाद स्पर्धा में विश्वास नारायण तिवारी प्रथम

WhatsApp Channel Join Now
इविवि: वाद-विवाद स्पर्धा में विश्वास नारायण तिवारी प्रथम


--विधि संकाय में बी.ए.एल.एल.बी विद्यार्थियों के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

प्रयागराज, 25 मार्च (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के मध्य बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘‘क्या मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है या मतदान के अधिकार से समझौता करने वाला एक मनमाना अभ्यास?’’ था।

यह जानकारी इविवि की पीआरओ प्रो जया कपूर ने देते हुए बताया कि अंग्रेजी और आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग की प्रो. प्रतिमा चैतन्य और रंगमंच एवं फिल्म केंद्र के डॉ. अनिर्बान कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसमें प्रारम्भिक दौर से चयनित 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल 04 विजेता घोषित किये गये। विश्वास नारायण तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कृति निषाद और विष्णु मिश्र ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और मुस्कान त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रो कपूर ने बताया कि इस अवसर पर विधि संकाय के अध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार, विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंशुमन मिश्र और बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) पाठ्यक्रम की सह समन्वयक डॉ. सोनल शंकर एवं डॉ. अभिषेक कुमार, प्रो. अजय कुमार, प्रो. नवीन प्रकाश वर्मा, प्रो. रोशन लाल और डॉ. हरिवंश सिंह सहित विधि संकाय के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story