चलती बाइक से रील बनाना युवक को पड़ा भारी, मौत

WhatsApp Channel Join Now
चलती बाइक से रील बनाना युवक को पड़ा भारी, मौत


रायबरेली, 04फरवरी(हि.स.)। चलती बाइक पर रील बना रहे एक युवक को भारी पड़ गया,सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से युवक की बाइक टकरा गई। जिसमें उसकी मौत हो गई जबकि पीछे बैठे किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के केसरुवा निवासी सुभाष(20) व कृष्ण कुमार(16) बुधवार देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने बाइक चलाते समय ही रील मोबाइल पर बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही वे अटौरा गांव में आधारशिला कॉलेज के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगाें की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉ. अश्वनी यादव ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

गुरुबक्शगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार चलती बाइक पर रील बनाते समय हादसा होने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story