दाे बाइकों की भिडंत में चाचा-भतीजे की मौत
बांदा, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में दो बाइकों में आमने सामने भिडंत हो जाने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार भी घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवाें को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी 26 वर्षीय सुनील पुत्र इंद्रपाल बुधवार की रात अपने 14 वर्षीय भतीजे हिमांशू पुत्र मोहन लाल को बाइक में बैठा कर अपनी बहन की ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के गिरधारी पुरवा जा रहा था। तभी कैरी मोड़ के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से आमने सामने भिडंत हो गई। जिससे चारों लोग छिटक कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो चारों घायल पड़े तड़प रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया।
तलाशी के दौरान घायलों की जेब से मिले मोबाइल नबंर पर घरवाालों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने देखने के बाद सभी को रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालों ने सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सुनील और भतीजे हिमांशू की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवाें को कब्जे में ले लिया।
इंसाफ सेना के अध्यक्ष एएस नोमानी ने बताया कि सुनील तीन भाईयों में छोटा था। वह सूरत में रहता था। 18 मार्च को गांव आया था। पिता किसानी करता है। मां रजकलिया का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं हिमांशू गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ में पढता था। एक बहन है। पिता सूरत में रहता है। मां राजा बाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

