ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पहचान नहीं

WhatsApp Channel Join Now

सुलतानपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के महरानी पश्चिम कोइरीपुर में वाराणसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

लंभुआ के सीओ ऋतिक कपूर ने बुधवार को बताया कि आज सुबह लगभग सात बजे चांदा थाना क्षेत्र की पुलिस को महरानी पश्चिम कोइरीपुर रेलवे लाइन पर अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया यह ट्रेन से गिरकर कटने का मामला लग रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story