सहजता, सरलता व विनम्रता के त्रिवेणी थे पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी : डॉ नरेंद्र सिंह गौर

WhatsApp Channel Join Now
सहजता, सरलता व विनम्रता के त्रिवेणी थे पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी : डॉ नरेंद्र सिंह गौर


प्रयागराज, 08 जनवरी (हि.स.)। पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके आवास डॉ लोहिया मार्ग में गुरूवार को किया गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी सहजता सरलता और विनम्रता के त्रिवेणी थे। वे सहृदय कवि और विधि के मर्मज्ञ अधिवक्ता रहे। साथ ही एक सफल राजनेता के रूप में छह बार विधायक, एक बार कैबिनेट मंत्री, तीन बार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में जनता की सेवा की और जनप्रिय नेता रहे। विधानसभा अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में उन्होंने संवैधानिक पदों की मर्यादा बनाई और अपने जीवन काल तक एक अमिट पहचान बनाई।

प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी ने पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, रणजीत सिंह, रामजी केसरवानी, शिवेंद्र मिश्रा, पदुम जायसवाल, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही थे और हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरक रहे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत बनाया।

कार्यक्रम के संयोजक उनके सुपुत्र पूर्व महाधिवक्ता एवं भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी एवं पुत्रवधू भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी रही। श्रद्धांजलि देने वालों में ज्ञानेश्वर शुक्ला, नवरत्न कत्याल, वन्दना सिंह, शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया, मुकेश कसेरा, शत्रुघ्न जायसवाल, शुभम मालवीय एवं सैकड़ो अधिवक्ता, पार्षद गण एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story