पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार भाजपा का संस्कार : सहजानंद राय

WhatsApp Channel Join Now
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार भाजपा का संस्कार : सहजानंद राय


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार भाजपा का संस्कार : सहजानंद राय


गोरखपुर, 11 फ़रवरी (हि.स.)।भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को भाजपा नेताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने संगठन के आर्थिक सहयोग के लिए राशि का समर्पण भी किया।

इसी कड़ी में क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर महामानव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को युग पुरुष बताया। कहा कि देश की आजादी के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय की देखरेख में भारतीयता पर आधारित पार्टी भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। पंडित जी ने देश व समाज के लिए एक नए विचार एकात्म मानववाद और अंत्योदय का प्रतिपादन किया, जो भाजपा के संस्कार में है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिये पूरा कर रही है। इसी तरह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय को अपना आदर्श मानते हुए संगठन और देश के हित में समर्पण भाव से कार्य में जुटे हैं।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने किया। सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय,पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन , सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी ,शिव सागर तिवारी, अभिनव मिश्रा निहाल, राकेश नाथ त्रिपाठी चौरीचौरा, वरुण चौरसिया, मधुसूदन पांडेय, बृज किशोर राय, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा खोराबार सुनीता पासवान,दिनेश प्रताप सिंह, राजेश पाल, गजेंद्र सिंह, परशुराम शुक्ला, राजीव ऋषि तिवारी,अखिलानंद त्रिपाठी, सुधाकर यादव, संदीप सिंह, पवन चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762260 Articles

Share this story