नेशनल हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Channel Join Now
नेशनल हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत


नेशनल हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत


सीतापुर, 19 फ़रवरी (हि.स.)। कोतवाली देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान आजाद नगर बिजवार निवासी 60 वर्षीय रामसहाय के रूप में हुई है। वह पैदल हाईवे पार कर रहे थे, तभी लखनऊ की ओर से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामसहाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma

Share this story