सुलभ शौचालय के पास मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now
सुलभ शौचालय के पास मिला युवक का शव


कानपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास के पास गुरुवार सुबह सुलभ शौचालय के नजदीक एक युवक का शव इलाके में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराकर परिजनों को जानकारी दी। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

कर्रही की नई बस्ती निवासी विजय कुमार का बेटा तिलक राज (32) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी पूनम, दो बेटियां कृति और सृष्टि तथा एक बेटा शिवांश है। पत्नी पूनम के मुताबिक, करीब सात महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद तिलक राज अपनी बहन सविता के साथ रहने लगा था। तभी से पति-पत्नी अलग रह रहे थे।

पुलिस ने परिवार को बर्रा बाईपास स्थित सुलभ शौचालय के पास युवक का शव मिलने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान तिलक राज के रूप में हुई। पति की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story