मदनी के खिलाफ कानपुर में हिन्दू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

WhatsApp Channel Join Now
मदनी के खिलाफ कानपुर में हिन्दू संगठन ने की कार्रवाई की मांग


कानपुर, 02 हि.स.)। मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी के द्वारा भोपाल में जिहाद को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। जहां सत्ताधारी पार्टी लगातार उनका विरोध कर रही है तो वहीं अब हिंदू संगठन भी उनके संगठन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसी क्रम में कानपुर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक संबोधित मांग पत्र सौंपा है। जिसमें मदनी और उनके जैसे तमाम संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी है।

मांग पत्र सौंपने आए परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री शाश्वत मिश्रा ने कहा कि मौलाना महमूद मदनी लगातार अपने बयानों के जरिए माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इनके जैसे तमाम संगठन और भी हैं जो भारत में रहकर देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में अराजकता फैलाने के लिए इन मुस्लिम संगठनों को अरब देशों से फंडिंग की जाती है। इसके अलावा कश्मीर समेत देश के उन राज्यों में हो रही घटनाओं के पीछे मुस्लिम संगठन जिम्मेदार है।

मदनी ने देश के सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ जो बयानबाजी की है। वह बेहद नंदनीय है ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story