सलेमपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला व्यक्ति का शव

WhatsApp Channel Join Now
सलेमपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला व्यक्ति का शव


देवरिया, 08 मई (हि.स.)। देवरिया जनपद में शुक्रवार की शाम को सलेमपुर ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

भटनी जीआरपी थानेदार अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि लार थाना क्षेत्र के भठवा पांडेय गांव निवासी देवराज राम (55) पुत्र भरोसा का शव सलेमपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार की शाम को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए । पुलिस और जीआर पुलिस को सूचना दी ।

अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story