सड़क किनारे अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
सड़क किनारे अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस


फर्रुखाबाद, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के काेतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में गुरुवार काे अधेड़ मातादीन का शव मिला।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार्यवाहक काेतवाल तेज सिंह ने बताया कि जहानगंज के ग्राम मिहदेल निवासी मातादीन (50) का शव मुर्हास कनहैया स्थित प्रभात ढाबा के निकट सड़क के किनारे पड़ा देखा गया। उसके गले में पीले रंग का अंगौछा लिपटा हुआ था, जिससे आशंका है कि मातादीन की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज अशोक तिवारी ने मामले की जांच पड़ताल की। आसपास के लाेगाें से पता चला है कि अविवाहित माता दीन नशा करने का आदी और दिल्ली में ट्रक पर हेल्परी करता था। चार साल से गांव में रहकर मजदूरी करता था। जांच के दौरान मातादीन के गले पर कोई निशान और शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। शव सड़क के किनारे पड़ा था। माैत की वजह जानने के लिए शव का पाेस्टमार्टम कराया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story