लापता युवक का शव मक्का के खेत में मिला

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 20 जून (हिस.)। जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को मक्का के खेत में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के ग्राम भूलनपुर निवासी नवीन चंद्र राजपूत का 28 वर्षीय पुत्र प्रवेश गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह प्रवेश का शव उसके मक्के के खेत में पड़ा मिला।

भूलनपुर गांव के बाहर प्रभु दयाल के नलकूप के पास ताड़ी का ठेका है। आज सुबह ताड़ी पीने वाला कोई व्यक्ति पड़ोस के मक्के के खेत में गया, तभी उसने खेत में प्रवेश का शव देखा और आसपास के लोगों को जानकारी देते हुए पुलिस को सुचित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से अधिक कमाई करने के लिए नशीली गोलियां डालकर ताड़ी की बिक्री की जा रही है। ताड़ी के नशे में प्रवेश अपने मक्के के खेत में गया और वही खेत में गिरकर बेहोश हो गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष रामसहाय व भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष रामसहाय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story