खेत की मेड़ पर मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
खेत की मेड़ पर मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी


खेत की मेड़ पर मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी


-खेत की मेड़ पर मिला वृद्ध का शव, संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

औरैया, 07 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी करीब 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार रात खेत में पानी लगाने गए थे। शनिवार सुबह उनका शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने पुलिस काे बताया कि सुरेंद्र सिंह अपने खेत पर मड़ैया डालकर रहते थे। शुक्रवार शाम वह बाबरपुर निवासी देवेंद्र के खेत में मजदूरी पर पानी लगाने गए थे। रात में खेत पर ही रुक गए। शनिवार सुबह काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें खेत की मेड़ पर लेटे हुए देखा। पहले लोगों को लगा कि वह आराम कर रहे हैं, लेकिन पास जाकर देखने पर उनके शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे पुत्र योगेंद्र और छोटू ने पिता को मृत अवस्था में पाया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल वृद्ध की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773752 Articles

Share this story