मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाले स्वर्णिम वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp Channel Join Now
मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाले स्वर्णिम वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचे के विस्तार से देश की विकास यात्रा को मिली नई गति

लखनऊ, 16 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल योजनाओं और नीतियों से नहीं, बल्कि दूरदर्शी सोच, दृढ़ संकल्प और मजबूत आधारभूत अवसंरचना से होता है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में जारी पोस्ट में लिखा कि

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास की ऐसी कार्यसंस्कृति को आगे बढ़ाया है, जिसमें परियोजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि तेज गति से धरातल पर उतरकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन का माध्यम बनी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ की विकास यात्रा ने देश की आधारभूत संरचना को अभूतपूर्व विस्तार दिया है। सड़क, रेल, हवाई और ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्य आज विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम साबित हो रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज देश में लगभग 64 लाख किलोमीटर का विशाल सड़क नेटवर्क, 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग, 3,052 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे नेटवर्क तथा 36,000 किलोमीटर से अधिक नई रेलवे लाइनें भारत की बदलती तस्वीर को दर्शा रही हैं। 99.6 प्रतिशत रेल विद्युतीकरण, 530 गीगावाट से अधिक स्थापित विद्युत क्षमता, 164 हवाई अड्डों का विस्तार तथा उड़ान योजना के अंतर्गत 663 हवाई मार्गों की उपलब्धता यह प्रमाणित करती है कि विकास अब देश के महानगरों से निकलकर गांवों और अंतिम छोर तक पहुंच रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story