प्रधानमंत्री के माता-पिता काे अपशब्द कहने वाली कांग्रेस काे जनता देगी जवाब : केशव प्रसाद माैर्य

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री के माता-पिता काे अपशब्द कहने वाली कांग्रेस काे जनता देगी जवाब : केशव प्रसाद माैर्य


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संकिसा बौद्ध महोत्सव में पहुंचकर की पूजा अर्चना

फर्रूखाबाद,26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के संकिसा में चल रहे बौद्ध महोत्सव में सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहुंचे। उन्हाेंने संकिसा में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ सांसद मुकेश राजपूत व कई अन्य विधायक मौजूद रहे। उन्होंने बाैद्ध स्तूप पर पहुंच कर तथागत को याद किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सत्ता के विरोध में गाली गलौज पर विपक्ष उतर आया है, जो कि एकदम गलत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वर्गीय माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को उसी भाषा में जवाब देना चाहिए। श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग करना नहीं सिखाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक अनुशासित पार्टी है, जिसमें इस तरह की बात नहीं की जाती है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि देश की जनता उन लोगों को खुद जवाब देगी। उनकी भाषा में ही उन्हें जवाब मिलेगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधान सभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। सभी दल एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा 300 से पार सीटें प्राप्त करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने तथागत के दर्शन कर आत्म आनंद और मानसिक शांति की अनुभूति की और कहा कि बड़े भाग्य से उन्हें तथागत के चरणों में नमन करने का मौका मिला है। उन्होंने संकिसा को शीघ्र पर्यटन स्थल बनाए जाने पर भी चर्चा की और कहा कि शासन स्तर पर कार्य चल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767272 Articles

Share this story