डाबला स्टेशन पर रुकेगी दौराई-टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
डाबला स्टेशन पर रुकेगी दौराई-टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस


मुरादाबाद, 27 फरवरी (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 15091 (दौराई –टनकपुर एक्सप्रेस) का जेसीओ 28 फरवरी से शाम 7:53 से शाम 7:55 तक तथा ट्रेन संख्या 15092 (टनकपुर- दौराई एक्सप्रेस ) का जसीओ 27 फरवरी से समय सुबह 8:07-8:09 बजे उतर पश्चिम रेलवे के “डाबला स्टेशन” पर अगले आदेश तक ठहराव दिया गया है। इससे क्षेत्रीय नागिरकाें में हर्ष का माहाैल है। रेलवे विभाग की इस पहल से लाेगाें काे आवागमन में काफी सहूलियत हाेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story