नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान से अलंकृत की गईं बेटियां
मार्च को महिला माह मनाते हुए नव अंशिका फाउंडेशन ने बेटियों को किया सम्मानित ’
लखनऊ, 15 मार्च (हि.स.)। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से मार्च के महीने को महिला माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान से बेटियों को अलंकृत किया गया। फाउण्डेशन की ओर से मार्च माह के हर बुधवार को मिशन शक्ति को समर्पित किया गया। एक मार्च को जहां घरों में कार्य करने वाली श्रमजीवी महिलाओं का सम्मानित किया गया था। वहीं आठ मार्च को वृद्ध और उपेक्षित वर्ग की महिलाओं के साथ होली पर्व मिलजुलकर मनाया गया। इस क्रम में अब आने वाली 22 और 29 मार्च को भी कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, कला यश अर्जित करने वाली बेटियों को नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान गया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के निदेशक तरुण राज और फाउण्डेशन के संरक्षक और आक्सीनजन मैन के रूप में लोकप्रिय राजेश जायसवाल, रेलवे अधिकारी ज्ञानेन्द्र दीक्षित और संस्था की उपाध्यक्षा नीरा लोहानी ने तेजस्वनी सम्मान, अंगवस्त्र और पुष्प भेंट किये। सम्मानित होने वालों में ज्वैलरी वूमेन वर्षा श्रीवास्तव, रेलवे में कार्यालय अधीक्षक श्रुति बाजपेई, असिस्टेंट लोको पायलेट अंशिका चौधरी, लोकप्रिय दिव्यांग गायिका बानी चावला और योगाचार्य निधि सिंह शामिल रहीं। इस अवसर पर रॉकिंग अंशिका त्यागी ने महिला सशक्तिकरण पर तेजस्वनी शीर्षक की कविता भी सुनाई। संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज की अगुआई में हुआ।
इस क्रम में 22 मार्च को नवरात्र पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिला को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/शैलेंद्र
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।