आधार में पते के साथ अब बदलवा सकते हैं जन्मतिथि

WhatsApp Channel Join Now
आधार में पते के साथ अब बदलवा सकते हैं जन्मतिथि


मुरादाबाद, 15 मई (हि.स.)। अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है तो आप राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड समेत कोई कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। ऐसे में आधार कार्ड पर गलत प्रिंट हुई जन्मतिथि को सही करवाने कि लिए आपको चार दस्तावेजों में से एक की जरूरत है।

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के पास आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र/हाईस्कूल की मार्कशीट /पासपोर्ट/पेंशन भुगतान आदेश में से कोई एक प्रमाणपत्र होना जरूरी है। 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के लिए केवल जन्म प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

आधार कार्ड में जन्मतिथि तभी बदली जाएगी जब आवेदक के आधार कार्ड और उससे सम्बंधित डॉक्यूमेंट में नाम एक ही जैसा होगा। आधार कार्ड में पते के साथ अब जन्मतिथि भी कई बार बदलवा सकते हैं। अधिक जानकारी https://uidai.gov.in/i mages/commdoc/list वेबसाइट पर कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story