सुलतानपुर पुलिस ने ठगी के तीन लाख रुपये कराए वापस

WhatsApp Channel Join Now
सुलतानपुर पुलिस ने ठगी के तीन लाख रुपये कराए वापस


सुलतानपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में साइबर क्राइम थाना ने कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित का साइबर धोखाधड़ी में ठगे गए तीन लाख रुपये ठग से वापस कराए हैं।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने शुक्रवार को बताया कि रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरेदुर्जन गांव निवासी रणविजय यादव पुत्र स्व. सुन्दरलाल यादव साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। उनके साथ तीन लाख रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में सुलतानपुर साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर थाना टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी माध्यमों से गहन छानबीन और धनराशि की ट्रेसिंग की गई। पुलिस टीम के प्रयासों से रणविजय यादव के ठगे गए पूरे तीन लाख रुपये वापस कराए गए। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी बृजनारायण सिंह और क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह का पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना का नेतृत्व शामिल रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story