विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएसए में चलेगा व्यापक पौधारोपण अभियान

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएसए में चलेगा व्यापक पौधारोपण अभियान


कानपुर, 04 जून (हि.स.)। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय एवं उसके सभी प्रक्षेत्रों पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक पाैधरोपण किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय एवं पारंपरिक प्रजातियों के साथ-साथ फलदार पौधों के रोपण को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता और पोषण सुरक्षा को भी बढ़ावा मिल सके। यह बातें गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने कही।

कानपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन सहभागिता बढ़ाना हरित आवरण में वृद्धि करना तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व को सुद्रण करना है। विश्विद्यालय के कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयो, कृषि विज्ञान केंद्रों की सक्रियता सुनिश्चित की गई है।

कानपुर मेट्रो द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया जाएगा उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में एक जुलाई को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बृहद पौध रोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। पौध रोपण कार्यक्रम के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित जन जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों को प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों,कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं से अपील की है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। कुलपति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस नहीं है अपितु आने वाली पीढियां के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story