मुरादाबाद : सीआरएस पोर्टल ठप, चार दिन से नहीं बन रहे जन्म-मृत्यु पंजीकरण

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : सीआरएस पोर्टल ठप, चार दिन से नहीं बन रहे जन्म-मृत्यु पंजीकरण


मुरादाबाद, 08 जून (हि.स.)। नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) पोर्टल पिछले चार दिनों से कार्य नहीं कर रहा है। जिसके चलते महानगर से लेकर ग्राम पंचायतों तक जन्म-मृत्यु का पंजीकरण ठप हो गया है और प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं।

नागरिक पंजीकरण प्रणाली पोर्टल पर ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। शहरी क्षेत्र में पंजीकरण के बाद नगर निगम जांच के बाद अग्रसारित करता है। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय तक अप्रूवल होता है। सीएमओ की ओर से प्रमाणपत्र को अंतिम स्वीकृति मिलती है।

खास तौर पर 31 दिन से लेकर एक साल की आयु तक के बच्चों का जन्म पंजीकरण ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव स्तर से सत्यापित किया जाता है। ग्राम पंचायतों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिनों से सीआरएस पोर्टल बंद है। जिसके कारण महानगर के साथ जिलेभर में कहीं भी पंजीकरण नहीं हो पा रहा है, न ही प्रमाण पत्र जारी हो पा रहे हैं।

मामले में साेमवार काे नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि अभी मामला संज्ञान में आया है, अधिकारियों से इस मामले की जानकारी लेंगे, जल्द व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story